HometrendingRajasthan Weather : 26 अगस्‍त तक तीन संभागों में भारी और दो...

Rajasthan Weather : 26 अगस्‍त तक तीन संभागों में भारी और दो संभागों में मध्‍यम बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सावन के अंतिम सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान पूर्वी और दक्षिणी जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, जयपुर और कोटा में जमकर बारिश हुई। डीग के सीकरी में सर्वाधिक चार इंच बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से 26 अगस्त तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना रहेगा। विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आसपास सक्रिय है। मानसून ट्रफ अमृतसर, निजामाबाद और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के असर से अगले दो-तीन दिन पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular