HometrendingBikaner Crime : लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाता साइबर ठग...

Bikaner Crime : लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाता साइबर ठग को बेचा, खाते में आने लगे लाखों के फ्रॉड के पैसे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक युवक को लोन का झांसा देकर उसका बैंक खाता ले लिया और उसे आगे साइबर अपराधियों को बेच दिया। इसके बाद उस खाते में धड़ाधड़ साइबर ठगी के लाखों रुपये आने लगे। साइबर थाना पुलिस के अनुसार, कुम्हारों का मोड़, गंगाशहर निवासी सूरज प्रजापत पुत्र घनश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी सूरज प्रजापत ने बताया कि रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 निवासी राजेश पुत्र अजय प्रजापत ने उसे लोन दिलवाने का झांसा दिया। लोन के बहाने उससे बैंक खाता, पासबुक और कागजात ले लिए।

आरोप है कि राजेश ने वह खाता साइबर ठगी करने वाले लोगों को बेच दिया। इसके बाद सूरज के उस बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी के लाखों रुपये आने लगे और उसके खिलाफ देशभर से साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज होने लगीं। जब परिवादी को बैंक से नोटिस और पुलिस की पूछताछ का पता चला तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर थाना में रिपोर्ट दी। साइबर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश प्रजापत के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस खाते का उपयोग कितने साइबर फ्रॉड में हुआ और कितनी रकम का लेन-देन हुआ है।

सावधानी जरूरी... पुलिस की
आमजन से अपील...

1. कभी भी अपना बैंक खाता, एटीएम, OTP किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
2. लोन दिलाने के नाम पर खाता मांगने वालों से सावधान रहें।
3. आपका खाता फ्रॉड में इस्तेमाल होने पर आप भी आरोपी बन सकते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular