Hometrendingबीकानेर में अवैध हथियारों पर शिकंजा : 3 अवैध पिस्टल सहित 3...

बीकानेर में अवैध हथियारों पर शिकंजा : 3 अवैध पिस्टल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम एवं पुलिस थाना सदर, मुक्ताप्रसाद नगर व नाल की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 3 अवैध पिस्टल सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र पंचार व सीओ सदर विश्वदीप सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी गणपतराम नायक, 24 साल, चाण्डासर, विक्रम देवड़ा नाई, 29 साल, ईदासर, विक्रम सिंह राजपूत, 23 साल, भलसरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पूछताछ में और अवैध हथियारों के खुलासे की संभावना है।

प्रकरण नंबर 01 - थाना सदर

दिनांक 12.08.2026 को रात्रि 08:10 बजे नयाशहर पुलिस की टीम ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। तलाशी में गणपतराम पुत्र राजूराम नायक, उम्र 24 साल, निवासी चाण्डासर, थाना राजनेर के पास से 1 अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। प्रकरण संख्या 208/26 धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

प्रकरण नंबर 02 - थाना मुक्ताप्रसाद नगर

दिनांक 12.08.2026 को सुबह 05:20 बजे इंदिरा कॉलोनी में गश्त के दौरान विक्रम पुत्र भंवराराम देवड़ा, जाति नाई, उम्र 29 साल, निवासी ईदासर बारी, थाना कोलायत* को पकड़ा। तलाशी में इसके पास से भी 1 अवैध पिस्टल मय मैगजीन मिली। प्रकरण संख्या 275/26 धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट थाना नाल में दर्ज।

प्रकरण नंबर 03 - थाना नाल

दिनांक 12.08.2026 को दोपहर 04:05 बजे एमपीएस स्कूल के पास गश्त के दौरान विक्रम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत, उम्र 23 साल, निवासी भलसरी, थाना जामसर को गिरफ्तार किया। इसके पास से भी 1 अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। प्रकरण संख्या 162/26 धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में दर्ज।

एसपी मुदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये हथियार बीकानेर शहर में और जगह सप्लाई करने के लिए लाए गए थे। पुलिस शहर में अवैध हथियारों की तस्करी व सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

कार्यवाही करने वाली टीम : जिला विशेष टीम, थाना सदर, थाना मुक्ताप्रसाद नगर व थाना नाल के अधिकारी व जवान।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular