बीकानेर Abhayindia.com स्वाधीनता दिवस के अवसर पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ठ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये जिला पुलिस के एएसआई कानाराम जाखड़ को पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। हालांकि, अधिकारिक सूची में उनका नाम हैड कांस्टेबल रूप में दर्ज है। लेकिन, हैड कांस्टेबल से एएसआई पदौन्नत हो चुके कानाराम जाखड़ फिलहाल पुलिस काउंसलिंग एवं सहायता केन्द्र में पदस्थापित है। मिलनसार एवं निष्ठावान एएसआई कानाराम को पुलिस पदक मिलने की खबर से पुलिस विभाग में प्रसन्नता की लहर है।













