Hometrendingबीकानेर को स्वतंत्रता दिवस पर मिल सकती है पीएम ई-बस सेवा की...

बीकानेर को स्वतंत्रता दिवस पर मिल सकती है पीएम ई-बस सेवा की सौगात, देखें- प्रस्‍तावित 25 रूट…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद है। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का उद्घाटन कर बीकानेर को सिटी बस सेवा की सौगात दे सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि होना बाकी है।

आपको बता दें कि पीएम ई-बस सेवा शुरू होने के बाद शहरवासियों को प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, शिक्षण संस्थानों और शहर के बाहरी इलाकों तक आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन और नगर निगम स्तर पर रूट फाइनल, स्टॉप और चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आम आदमी को किफायती और सुविधाजनक परिवहन मिलेगा। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण कम होगा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम ई-बस सेवा - 25 प्रस्तावित रूट चार्ट

रूट-1 गंगासिंह यूनिवर्सिटी → करमीसर तिराहा → कोठारी अस्पताल → उरमूल → बस स्टैंड → आईजीएनपी/आरएसी → आरटीओ → खारा यूनिवर्सिटी, अस्पताल, बस स्टैंड, इंडस्ट्रियल

रूट-2 गंगासिंह यूनिवर्सिटी → नाल → एमजीएसयू → करमीसर → डूडी पेट्रोल पंप → गोकुल सर्किल → मौसम विभाग यूनिवर्सिटी, कॉलोनी, सर्किल

रूट-3 एमजीएसयू → करमीसर → पुगल फांटा → पुगल मंडी → करणी इंडस्ट्रियल → शोभासर यूनिवर्सिटी, मंडी, इंडस्ट्रियल

रूट-4 गंगासिंह यूनिवर्सिटी → कोठारी अस्पताल → उरमूल → म्यूजियम → सोफिया → हल्दीराम → जोधपुर बाईपास अस्पताल, सर्किल, बाईपास

रूट-5 खारा → बीछवाल गांव → बस स्टैंड → भीमसेन → म्यूजियम → मेडिकल कॉलेज → शनि मंदिर → नागणेची → इंडस्ट्रियल → घड़सीसर गांव, बस स्टैंड, अस्पताल, इंडस्ट्रियल

रूट-6 गंगासिंह यूनिवर्सिटी → कोठारी → उरमूल → म्यूजियम → आंबेडकर → रानी बाजार → गोगागेट → भीनासर → देशनोक यूनिवर्सिटी, बाजार, मंदिर

रूट-7 BTU → पुगल रोड ओवरब्रिज → पुगल मंडी → पुगल फांटा → भीमसेन → म्यूजियम → पंचशती → मूर्ति → JNV कॉलेज, मंडी, सर्किल

रूट-8 BTU → पुगल मंडी → पुगल फांटा → डूडी पेट्रोल पंप → नया शहर → गोकुल → मुरलीधर → करमीसर → एमजीएसयू कॉलेज, थाना, सर्किल

रूट-9 मुक्ताप्रसाद RHB → सर्वोदय बस्ती → धर्मकांटा → कीर्ति स्तंभ → जूनागढ़ रोड → सार्दुल सिंह सर्किल बस्ती, मार्केट, किला

रूट-10 एमजीएसयू → करमीसर → मुरलीधर → मौसम विभाग → श्रीरामसर → सुजानदेसर यूनिवर्सिटी, कॉलोनी

रूट-11 PBM अस्पताल → रानी बाजार → घड़सीसर → जयपुर बाईपास → मंगलम कॉलोनी → उदरामसर अस्पताल, बाजार, बाईपास

रूट-12 आर्य अस्पताल → नागणेची मंदिर → मेडिकल कॉलेज → ब्रह्मकुमारी → पूर्णसिंह → म्यूजियम अस्पताल, मंदिर, सर्किल

रूट-13 घड़सीसर → जैन कॉलेज → केजी कॉम्प्लेक्स → चौपड़ा कटला → रानी बाजार → आंबेडकर → PBM → पंचशती → JNV → डी मार्ट → रिडमलसर बाजार, अस्पताल, कॉलेज, मॉल

रूट-14 कैमल फार्म → शिवबाड़ी → पटेल नगर → शनि मंदिर → ड्यूप्लेक्स → आंबेडकर → PBM फार्म, कॉलोनी, अस्पताल

रूट-15 उरमूल → म्यूजियम → हल्दीराम → सागर → रिडमलसर → गाढ़वाला → नापासर सर्किल, गांव

रूट-16 लालगढ़ रेलवे स्टेशन → कृषि मंडी/बस स्टैंड → भीमसेन → कीर्ति स्तंभ → जूनागढ़ रेलवे, मंडी, किला

रूट-17 रेलवे स्टेशन गेट-2 → बोथरा कॉम्प्लेक्स → अग्रसेन → तुलसी → आंबेडकर → पंचशती → गौतम → लॉ कॉलेज → JNV → अशोक नगर रेलवे, कॉलेज, कॉलोनी

रूट-18 उदासर पंचायत → उदासर फांटा → पंचायत समिति → RSV स्कूल → हेमू → लॉ कॉलेज → पंचशती → PBM गांव, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल

रूट-19 राजीव गांधी मार्ग → रेलवे स्टेशन → रानी बाजार → सूरज टॉकीज → मेडिकल कॉलेज → शनि मंदिर → नागणेची → आर्य अस्पताल मार्ग, स्टेशन, बाजार, अस्पताल

रूट-20 RTO → बीछवाल इंडस्ट्रियल → प्राइवेट बस स्टैंड → करणी नगर → सब रजिस्ट्रार → वेटरनरी यूनिवर्सिटी → दीनदयाल → MN अस्पताल → फोर्ट → PBM RTO, इंडस्ट्रियल, यूनिवर्सिटी, अस्पताल

रूट-21 मुरलीधर → परशुराम द्वार → गोकुल → MM ग्राउंड → जस्सूसर गेट → कोठारी अस्पताल → धर्मकांटा → मुक्ताप्रसाद गेट, ग्राउंड, अस्पताल

रूट-22 उदासर गांव → भीनासर फांटा → गौशाला → जैन PG कॉलेज → जैन स्कूल → गोपेश्वर → मोहता सराय → शीतला गेट → श्रीरामसर गांव, कॉलेज, गेट, मंदिर

रूट-23 गंगासिंह यूनिवर्सिटी → करमीसर → पुगल फांटा → धर्मकांटा → तनेजा स्टोर → कृष्णा पेट्रोल पंप → पुगल मंडी → इंजीनियरिंग कॉलेज यूनिवर्सिटी, मंडी, कॉलेज

रूट-24 मुख्य मंडी → बस स्टैंड → उरमूल → म्यूजियम → आंबेडकर → रानी बाजार → गोगागेट → जैन स्कूल → कोचर → कुहारों का मोड़ → महावीर चौक मंडी, बस स्टैंड, बाजार, चौक

रूट-25 महावीर चौक → कुहारों का मोड़ → कोचर → जैन PG कॉलेज → सिनेमैजिक → रोड नंबर-5 → केजी कॉम्प्लेक्स → चौपड़ा कटला → रानी बाजार पुल → PBM चौक, कॉलेज, कॉम्प्लेक्स, अस्पताल

खास बातें

1. शहर कवरेज : रानी बाजार, म्यूजियम, उरमूल, पंचशती सबसे ज्यादा रूटों में कॉमन हैं
2. शिक्षा : MGSU, गंगासिंह यूनिवर्सिटी, JNV, BTU, वेटरनरी यूनि. सीधे जुड़ेंगे
3. स्वास्थ्य : PBM, कोठारी, मेडिकल कॉलेज, आर्य अस्पताल सभी रूट से कनेक्ट
4. परिवहन : रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, RTO, प्राइवेट बस स्टैंड को लिंक

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular