Hometrendingचुनाव से पहले भजनलाल सरकार एक्‍शन मोड में, 183 आर.ए.एस. अधिकारियों का...

चुनाव से पहले भजनलाल सरकार एक्‍शन मोड में, 183 आर.ए.एस. अधिकारियों का हुआ तबादला

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। निकाय और पंचायत चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर सरकार की ओर से यह पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात और गृह जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है।

सूची में विभिन्न जिलों, विभागों, विकास प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई एसडीएम, एडीएम और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर तैनात किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जानकारी के अनुसार, आरएएस तबादलों के बाद जल्द ही आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी होने वाली है। निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यह फेरबदल राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular