जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों पर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके चलते 11 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान कहीं अतिभारी तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।
आज 11 अगस्त का पूर्वानुमान
कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी / अतिभारी बारिश
भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना
12 अगस्त सोमवार
जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश।
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश संभव।
13 अगस्त मंगलवार
राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी। कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश। पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव।
14 अगस्त बुधवार
जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश में कमी। हालांकि उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश संभव।
15 अगस्त गुरुवार
राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी की प्रबल संभावना।
पिछले 24 घंटे का हाल
झालावाड़ जिले में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई
बूंदी, कोटा में अतिभारी बारिश
बांसवाड़ा, बांदा, डीडवाना में कहीं-कहीं भारी बारिश
सर्वाधिक बारिश : सुनैल, झालावाड़ में 300 एमएम दर्ज
प्रशासन को अलर्ट
भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों में उफान और फिसलन की संभावना है। मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर, बूंदी, झालावाड़ के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीकानेर में आज और कल मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। किसानों को फसल और बिजली के उपकरणों का ध्यान रखने की सलाह है।













