HometrendingBikaner Crime : शॉपिंग के लिए निकली महिला का दिनदहाड़े बाइक सवार...

Bikaner Crime : शॉपिंग के लिए निकली महिला का दिनदहाड़े बाइक सवार पर्स छीन कर फरार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा की जा रही छीना-झपट्टी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। आमजन में दहशत का माहौल है। ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के रतन बिहारी पार्क के पास सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 42 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, छाबड़ा कॉलोनी, जयपुर रोड निवासी रुकसाना लोदी पत्नी जाहिद लोदी, उम्र 37 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी माता के साथ बाजार में शॉपिंग करने जा रही थी। जैसे ही वे रतन बिहारी पार्क के पास पहुंचीं, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के आए। बाइक सवार युवकों में से एक ने चलते-चलते रुकसाना के हाथ से पर्स झपटा और दोनों मौके से फरार हो गए। पर्स छिनने के बाद महिला चीखी लेकिन तब तक आरोपी तेजी से बाइक लेकर निकल गए। परिवादिया के अनुसार, छीने गए पर्स में 42 हजार रुपए नकद के अलावा आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बीकानेर में बाइक पर सवार होकर नकाबपोश बदमाशों द्वारा छीना-झपट्टी की वारदातें लगातार हो रही हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार हो रही वारदातों से आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular