लूणकरणसर Abhayindia.com लूणकरणसर कस्बे में सुरनाणा रोड स्थित बाबू बाग इन्क्लेव कॉलोनी का बुधवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह में शहर के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने फीता काटकर कॉलोनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व एडीएम ए.एच. गौरी, कांग्रेस नेता डॉ. राजेंद्र मुंड, शाहनवाज, मंडी अध्यक्ष विनोद चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गोदारा, पूर्व सरपंच रफीक मालावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी भागीरथ बिजारणियां, हाजी सलीम सोढ़ा, हाजी अयूब सोढ़ा, इतिहास गौड़, महावीर गाट, इस्लाम पड़िहार, हरी लेघा, पार्षद हारून कुरैशी, चंद्र प्रकाश सहित सैकड़ों लोगों ने शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आए हुए सभी अतिथियों का सोढ़ा परिवार द्वारा साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कॉलोनी के विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे लूणकरणसर के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में कॉलोनी के विकास में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।













