Hometrendingराजस्‍थान में बदल रहा मानसून का मिजाज, आज से सात अगस्‍त कई...

राजस्‍थान में बदल रहा मानसून का मिजाज, आज से सात अगस्‍त कई संभागों में बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रही है। इन मौसमीय बदलावों के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का वितरण असमान रहेगा। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में धीरे-धीरे बारिश कम होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 4 से 7 अगस्त के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और फलौदी जैसे पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना कम रहेगी और उमस बढ़ सकती है। विभाग ने बताया कि 4 अगस्त को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और जयपुर में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में अच्छी बारिश हो सकती है। जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहने और उमस बढ़ने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular