जयपुर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने प्रदेश में होने वाले संगठनात्मक चुनावों के लिए संशोधित संभागीय चुनाव संचालन समिति की सूची जारी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी इस सूची में प्रदेश के 7 संभागों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार समिति में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह समिति प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संभागवार जिम्मेदारी
1. जयपुर संभाग : प्रसन्न चंद मेहता – पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान, प्रभुलाल सैनी – पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, अंकर सिंह राजपुरोहित – पूर्व विधायक
2. जोधपुर संभाग : ओंकार सिंह लखावत – अध्यक्ष, पोल्ट्री प्राधिकरण, सी.आर. चौधरी – पूर्व सांसद, हम्मीर सिंह – पूर्व विधायक
3. उदयपुर संभाग : राजेंद्र राठौड़ – पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान, जसकौर मीणा – पूर्व सांसद, नारायण पंचारिया – पूर्व सांसद
4. कोटा संभाग : सी.पी. जोशी – पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा एवं सांसद, अर्जुन लाल मीणा – पूर्व सांसद, अजीत मेहता – पूर्व विधायक, राजेन्द्र गहलोत – पूर्व सांसद
5. बीकानेर संभाग : मुकेश दाधीच – प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान, जयनारायण सिंह बिश्नोई – पूर्व सांसद, ज्योति मिर्धा – प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान, अशोक परनामी – पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
6. भरतपुर संभाग : अलीक सिंह – सांसद, राज्यसभा, हरिराम रिंयावा – पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, अरुणा चतुर्वेदी – पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
7. अजमेर संभाग : देवजी भाई पटेल – पूर्व सांसद, लालचंद कटारिया – पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार
















