Hometrendingबीकानेर बॉर्डर एरिया में जासूस गिरफ्तार, पाकिस्‍तान परस्‍त शहजाद व गुर्गों को...

बीकानेर बॉर्डर एरिया में जासूस गिरफ्तार, पाकिस्‍तान परस्‍त शहजाद व गुर्गों को भेजता था गोपनीय सूचनाएं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की बज्‍जू पुलिस थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र (भारत-पाक बोर्डर) में जासूसी करने के आरोप में एक जासूस को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि एटीएस से मिले इनपुट पर बॉर्डर पार पाकिस्तान परस्त शहजाद भटटी तथा उसके गुर्गो से सम्पर्क रखने के आरोप में गौडू निवासी अनिल कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा भारत-पाक बोर्डर पर विशेष निगरानी रखे जाने के प्राप्त निर्देशों के तहत बनवारीलाल अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बीकानेर के सुपरविजन एवं चन्द्रजीतसिंह भाटी, थानाधिकारी, बज्जू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ATS से प्राप्त इनपुट के आधार पर सीमा पार से जासूसी व आंतकवाद की घटनाओं को अंजाम देने के प्रयास करने के क्रम में पाकिस्तान परस्त आतंकी शहजाद भटटी व उसके गुर्गो से सम्पर्क कर दुश्‍मन देश के आंतकी व उसके गुर्गो को देश की गोपनीय जानकारी देश विरोधी गतिविधियों के लिए शेयर करना तथा अपने नाम से जारी सीम कार्ड से उपयोग में लिया जा रहा व्हाट्सअप अकाउंट आंतकी व अवैध गतिविधियों के लिए उनको उपयोग करने के लिए देना तथा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के अपराध में आरोपी अनिल कुमार बिश्नोई पुत्र महावीर डेलू उम्र 18 साल निवासी गौडू, पुलिस थाना बज्जू, बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरूद्ध सक्षम धाराओं में अभियोग पंजिबद्ध किया जाकर पूछताछ एवं गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम : चन्द्रजीतसिंह भाटी, SHO बज्जू, कांस्‍टेबल रामकुमार, जोगेन्द्र, हड़मानराम, पुखराम, रामनाथ 78 एटीएस यूनिट, बीकानेर ।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular