बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई का दौर जारी है। इस क्रम में नाल थाना पुलिस ने अहम कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजवीर निवासी 3 DOL पुलिस थाना रावला, श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।















