Hometrendingऑयल मिल पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले में कार्रवाई, फर्म...

ऑयल मिल पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले में कार्रवाई, फर्म ने 37 लाख रुपये कर राशि जमा कराई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कर चोरी एवं फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामलों पर वाणिज्यिक कर विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा जयपुर जिले के फागी स्थित मैसर्स जिनेन्द्र ऑयल मिल पर सर्वे एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करदाता द्वारा 37 लाख रुपये की कर राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई।

जांच के दौरान यह पाया गया कि फर्म द्वारा वास्तविक रूप से माल प्राप्त किए बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया था। विभागीय जांच में लगभग 50 लाख रुपये की संभावित कर देयता भी चिह्नित की गई है। कार्रवाई के दौरान आवश्यक अभिलेखों के साथ मोबाइल फोन भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग के जयपुर जोन 3 के द्वारा की गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular