Hometrendingजीएसटी प्रावधानों के अनुरूप कर जमा नहीं करने पर वाणिज्यिक कर विभाग...

जीएसटी प्रावधानों के अनुरूप कर जमा नहीं करने पर वाणिज्यिक कर विभाग की सर्वे कार्रवाई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जयपुर स्थित मैसर्स लुम्बिनी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर सर्वे कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करदाता द्वारा 50 लाख रुपये की कर राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई। सर्वे के दौरान पाया गया कि संबंधित कंपनी हॉस्टल एवं पेइंग गेस्ट आवास सेवाएं उपलब्ध कराती है। विभागीय जांच में जीएसटी व्यवस्था में हुए संशोधनों के बाद लागू प्रावधानों के अनुरूप कर का समुचित भुगतान नहीं किए जाने के कारण कम कर जमा का मामला सामने आया।

यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग की जयपुर जोन-III की टीम द्वारा की गई। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यकतानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular