Hometrendingफायर एनओसी को लेकर बीकानेर नगर निगम हुआ सख्‍त, पांच संस्‍थाओं को...

फायर एनओसी को लेकर बीकानेर नगर निगम हुआ सख्‍त, पांच संस्‍थाओं को किया सीज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम प्रशासन फायर एनओसी को लेकर सख्‍त हो गया है। निगम प्रशासन ने मंगलवार को शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में पांच संस्‍थाओं को सीज किया है। इनमें पटेल नगर में एक ही भवन में संचालित तीन संस्‍थाओं को सीज किया गया है जिनमें एग्री पाठशाला, बॉस एकेडमी और पेसिफीक लाइब्रेरी शामिल हैं। इनके अलावा जयनारायण व्‍यास कॉलोनी स्थित राजा रानी लाइब्रेरी, पवनपुरी दक्षिण विस्‍तार स्थित जैनिथ लाइब्रेरी को सीज किया गया है। वहीं, सोमवार को करणी नगर स्थित बुकबड़ी लाइब्रेरी को सीज किया गया था। आपको बता दें कि यह कार्रवाई फायर सेफ्टी अधिकारियों रेवंत सिंह, जगवीर सिंह और अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में की गई।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संस्थानों को पहले भी फायर सेफ्टी नियमों की पालना करने और आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार सीज की कार्रवाई की गई। उन्‍होंने कहा कि शहर में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन संस्थानों ने अभी तक फायर सुरक्षा संबंधी आवश्यक अनुमतियां नहीं ली हैं, उनके खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा। निगम ने सभी संस्थान संचालकों से अपील की है कि वे समय रहते फायर सेफ्टी नियमों की पालना करें और आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular