





बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते छीना-झपटी करने वालों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 19,760 रूपये नगद व एक सोने की चेन, पैण्डल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटनाक्रम के अनुसार, 30 जून 2026 को प्रार्थी ओमप्रकाश सोनी की पत्नी व पुत्र आंखें दिखाने के लिए कोठारी अस्पताल गये थे। इस दौरान रास्ते में पीछे से एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाईकिल पर सवार आया व महिला के पर्स जिसमें 25000 रूपये नगद व एक सोने की चेन जिसमें एक पैण्डल व अस्पताल की आंख दिखाने की पर्ची थी, झपटा मारकर छिनकर ले गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाईकिल सवार खटीकों का मोहल्ला सोनगिरी कुआं निवासी शाहिद नदीम पुत्र महबूब अली पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई अजय कुमार के सुपुर्द किया गया। वहीं, थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छीना-झपटी करने वालो का खुलासा करते हुये आरोपी शाहिद नदीम उर्फ महफूज पुत्र मेहबूब अली को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी से 19,760 रूपये नगद व एक सोने की चैन व चैन में सोने का पैण्डल बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।






