Hometrendingश्री जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूर्ण, नत्‍थूसर गेट से होगा शुभारंभ, गोगागेट...

श्री जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूर्ण, नत्‍थूसर गेट से होगा शुभारंभ, गोगागेट पहुंचेंगी

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com इस्कॉन बीकानेर के तत्वावधान में 19 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है। रथयात्रा का शुभारंभ नत्‍थूसर से होगा। इसके बाद रथयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गोगागेट स्थित अग्रसेन भवन पहुँचेगी। यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के विग्रहों को आकर्षक रूप से सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए रथ को खींचेंगे। मृदंग, करताल, भजन-कीर्तन, नृत्य एवं भक्तिमय झाँकियाँ पूरे वातावरण को कृष्णमय बना देंगी।

इस्कॉन बीकानेर के अधिकारी संकर्षण प्रिय दास ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ के प्रेम, करुणा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। रथयात्रा में सभी लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। यात्रा के समापन पर अग्रसेन भवन में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह महोत्सव प्रेम, सेवा, सद्भाव और विश्व कल्याण का संदेश देता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular