





बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा उप मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वित्त सचिव को कार्मिकों के राज्य सरकार द्वारा ग्रेच्युटी, काॅम्यूटेशन, जीपीएफ, एसआई समर्पित अवकाश व अन्य भुगतान करने के क्रम में ईमेल ज्ञापन भेजा गया है। इसी तरह शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक के नाम से सम्बन्धित ज्ञापन अतिरिक्त निदेशक को सौंपते हुए अवगत कराया गया है कि मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अधिकारियों के स्थानान्तरण अंतिम तिथि होने के बावजूद स्थानान्तरण आज तक नहीं किये गये हैं इस पर अतिरिक्त निदेशक से वार्ता सकारात्मक रही।
आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक से निवेदन किया गया कि ज्ञापन पर तुरन्त कार्यवाही की जाये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक नुकसान व परेशानी का सामना ना करना पड़े। अतिरिक्त निदेशक ने इस प्रकरण में सकारात्मक कार्यवाही करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।








