





बीकानेर Abhayindia.com सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने शहरभर में सीवरेज चैम्बर से होने वाले हादसों को लेकर नगर निगम प्रशासन को आगाह किया है। सुथार ने कहा है कि कई जगहों पर सीवरेज चैम्बर जानलेवा साबित हो सकते है। उन्होंने अवगत कराया कि जस्सूसर गेट के अंदर एस. बी.आई. बैंक के पास मुख्य सड़क मार्ग के बीचों बीच बने सीवर चेम्बर के चारों तरफ गहरे गड्ढे हो गए है। सीवरेज काम के वक्त इसको सड़क लेवल के बराबर नहीं किया और फिर ऊपर से बरसात का मौसम। ऐसे में यह चेम्बर मुख्य सड़क पर किसी बड़े हादसे का पॉइंट बन गया है। बरसात के समय सड़क पर पानी होने के कारण यह खतरनाक चेम्बर के चारो तरफ बना गड्ढा दिखाई भी नही देगा व कोई दुपहिया वाहन चालक इससे टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो सकता है।
सुथार ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर की सड़कों पर ऐसी स्थिति में विद्यमान सभी गड्ढों को ठीक करवाये ताकि इनकी वजह से कोई दुर्घटना न हो। असुरक्षित स्थिति में यह कोई एक चेम्बर नहीं है अपितु पूरे शहर की यही हालत है। कहीं चेम्बर सड़क लेवल से बहुत ऊंचे हैं व कहीं सड़क लेवल से काफी नीचे है। जहां हाथ लगाओ वहीं दर्द है। जब सड़क ही सुरक्षित नही है तब सड़क सुरक्षा कैसी।








