Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingआरपीएससी से चयनित कनिष्ठ सहायक भर्ती के कार्मिकों की पदोन्‍नति को लेकर...

आरपीएससी से चयनित कनिष्ठ सहायक भर्ती के कार्मिकों की पदोन्‍नति को लेकर हुई वार्ता

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों की पदोन्नति करने के क्रम में निदेशक से वार्ता की गई। वार्ता में निदेशक द्वारा जयपुर से शॉर्ट लिस्ट प्राप्त होने पर सकारात्मकता से ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

आचार्य ने बताया कि निदेशक से निवेदन किया गया कि ज्ञापन पर तुरन्त कार्यवाही की जाये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पदोन्नति का नुकसान ना हो। निदेशक ने इस प्रकरण में सकारात्मक कार्यवाही करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!