Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingश्री कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर परिसर में विकसित होगा 'भैरव उद्यान', नींव पूजन...

श्री कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर परिसर में विकसित होगा ‘भैरव उद्यान’, नींव पूजन हुआ

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर से करीब 25 किलोमीटर दूर श्री कोडमदेसर भैरुनाथ मंदिर परिसर में तालाब जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण अभियान के दूसरे चरण का बुधवार को विधिवत् शुभारम्भ नींव पूजन से किया गया। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि नींव पूजन कार्यक्रम में शहर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, उद्योगपति राजेश चूरा, कमल आचार्य, श्याम चौधरी, चंद्रमोहन जोशी, रामेश्वर गहलोत, अनंत श्रीमाली, दीपक सोलंकी, भगवान गहलोत, आशुराम गहलोत, भीम सेवग एवं रोहन मोदी सहित अनेक भैरव भक्त उपस्थित रहे।

सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि अभियान के इस दूसरे चरण में भैरव उद्यान परियोजना के अंतर्गत हरियाली विकास, आकर्षक पाथवे, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करने वाले विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य मंदिर परिसर को आस्था, पर्यावरण एवं पर्यटन का एक आदर्श केंद्र बनाना है। यह आस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढिय़ों के लिए एक अमूल्य धरोहर के निर्माण का प्रयास है। उन्होंने बताया कि जनसहयोग एवं भैरव भक्तों के सहयोग से सरोवर जीर्णोद्धार कार्य तेजी से आगे बढ़ा है और अब उद्यान विकास के माध्यम से सम्पूर्ण परिसर को एक नई पहचान प्रदान की जाएगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!