Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingपीडब्‍ल्‍यूडी में पदोन्‍नति : 18 अधीक्षण अभियंता बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल)

पीडब्‍ल्‍यूडी में पदोन्‍नति : 18 अधीक्षण अभियंता बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल)

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अजमेर Abhayindia.com सार्वजनिक निर्माण विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 18 अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी अधीक्षण अभियंताओं (सिविल) को वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर नियमित रूप से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें अजमेर में पदस्थापित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अशोक कुमार तंवर का भी नाम है।

इस विभागीय आदेश के तहत पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में रमेश कुमार सिंह, हुकम चन्द बैरवा, ब्रिन्द्रा सिंह, अजय चौधरी, संगीत कुमार, अशोक कुमार तँवर, शिशपाल सिंह, विनीत गुप्ता, सूराराम, सुरेश चन्द पारीक, बस्ती राम डीडेल, आशु कुमार गर्ग, महेन्द्र सिंह, मुरारी लाल मीना, सुरेश कुमार शर्मा, देवा राम विश्नोई, अनिल कुमार एवं संदीप अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!