HometrendingRajasthan Weather : जून के आखिरी दिनों और जुलाई के आरंभ में...

Rajasthan Weather : जून के आखिरी दिनों और जुलाई के आरंभ में एक बार फिर शुरू होगा बारिश का दौर

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में आंधी व बारिश की गतिविधियों पर अभी विराम सा लग गया है। गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से होकर गुजर रही है। अगले 5-7 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में जून के आखिरी दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं, जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 19 मिलीमीटर बारिश डीडवाना में रिकॉर्ड हुई। हालांकि अधिकांश जिलों में बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है। विभाग ने बताया कि मौसम के मिजाज में हो रहा बदलाव मानसून की सक्रियता बढ़ने का संकेत दे रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में नमी वाली हवाओं के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular