Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingसीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली दौर पर, परियोजनाओं के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को दिया...

सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली दौर पर, परियोजनाओं के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को दिया जाएगा अंतिम रूप

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल परियोजना से संबंधित एमओए (मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, एमओए से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्णायक चर्चा की जाएगी।

हरियाणा व राजस्थान की सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से तेजी से परियोजना की क्रियान्विति की ओर बढ़ रही है, ताकि योजना शीघ्र ही मूर्त रूप ले और शेखावाटी क्षेत्र को भरपूर पेयजल की आपूर्ति हो सके। इस योजना से शेखावटी क्षेत्र के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा और अन्नदाता खुशहाल होगा। उल्लेखनीय है कि यमुना जल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए संयुक्त डीपीआर तैयार कर केन्द्रीय जल आयोग के साथ साझा कर दी गई है। बैठक में जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!