









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आदतन अपराधियों की शामत आ गई है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले में बार-बार अपराध करने एवं आमजन में भय कारित करने वालें अपराधियों पर अंकुश रखने के लिए तीन आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसपी ने इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए सम्बन्धित थानाधिकारियों को निर्देश दे दिए है।
पुलिस के अनुसार, भंवरसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी बेरा देदावतान बज्जू, बजरंग खीचड़ पुत्र देराम उर्फ दयाराम बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी मोडायत, बज्जू तथा साहबराम पुत्र रतिराम वाल्मिकी उम्र 35 साल निवासी सुंई महाजन की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
पुलिस ने बताया कि भंवरसिंह राजपूत के खिलाफ मारपीट करने, हत्या का प्रयास एवं एससी-एससी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल आठ प्रकरण दर्ज है। इसी तरह बजरंग खीचड़ के खिलाफ मारपीट करने, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर अपराधों के कुल छह प्रकरण दर्ज है। वहीं, साहबराम पुत्र रतिराम वाल्मिकी के खिलाफ मारपीट करने, हत्या का प्रयास, चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट जैसे कुल दस प्रकरण दर्ज है।
















