








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में प्री-मानसून की बौछारों से एकबारगी गर्मी काफूर हो गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने 18 जून तक आंधी व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के साथ नमी की आपूर्ति हो रही है। इनके असर से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है।
विभाग के अनुसार, 13 जून को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना भी बनी हुई है। जिसके बाद बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी (40-60 Kmph) बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है
विभाग के अनुसार, 14 जून को अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगनगर में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50KMPH की स्पीड से तेज हवाएं चलने की सम्भावना है। वहीं, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, 13 से 15 जून तक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 16 से 18 जून तक सिर्फ जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और आंधी चलने की संभावना जताई है।


