Sunday, June 14, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल में सेमी-आईसीयू वार्ड का लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

पीबीएम अस्पताल में सेमी-आईसीयू वार्ड का लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल स्थित शिशु रोग अस्पताल में शुक्रवार को नवीनीकृत सेमी-आईसीयू वार्ड का लोकार्पण समारोह भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। मानव सेवा समिति के सहयोग से तैयार किए गए इस वार्ड का उद्घाटन करनी नगर निवासी समाजसेवी एवं भामाशाह मीनाक्षी छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने इसे बच्चों के उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जी.एस. तंवर ने बताया कि यह सेमी-आईसीयू वार्ड उन बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जिन्हें बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) से डिस्चार्ज तो कर दिया जाता है, लेकिन घर भेजने से पहले कुछ समय तक विशेष निगरानी और देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नाजुक स्थिति से उबर रहे बच्चों को सुरक्षित वातावरण में उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस वार्ड के नवीनीकरण में मीनाक्षी छाबड़ा को पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी खत्री कि विशेष प्रेरणा रही जिसमे उनका संवेदनशीलता और आर्थिक सहयोग में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके इस सहयोग से शिशु रोग विभाग की सेवाओं को नई मजबूती मिली है और भविष्य में अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रेनू अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एस. बीठू सहित विभाग के चिकित्सक एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज और चिकित्सा संस्थानों के साझा प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

मानव सेवा समिति के प्रतिनिधि राजकुमार पचेसिया एवं अशोक गहलोत ने बताया कि समिति हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य के मुख्य प्रेरणा स्रोत समिति के प्रमुख संचालक जगदीश राठी तथा नापासर के भामाशाह रामकिशन पेरीवाल रहे, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह पुनीत कार्य साकार हो पाया।कार्यक्रम में वार्ड इंचार्ज उर्मिला विश्नोई एवं उनकी नर्सिंग टीम के कार्यों की भी सराहना की गई। समारोह का संचालन गंगा सिंह राठौड़ ने किया।

इस अवसर पर भामाशाह मीनाक्षी छाबड़ा ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है और यदि उनके छोटे से प्रयास से किसी परिवार को राहत मिलती है तो इससे बड़ी संतुष्टि कोई नहीं हो सकती। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग का विश्वास दिलाया। पीबीएम अस्पताल प्रशासन एवं शिशु रोग विभाग ने इस सहयोग के लिए मीनाक्षी छाबड़ा, मानव सेवा समिति तथा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेमी-आईसीयू वार्ड नन्हे मरीजों के लिए बेहतर उपचार और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!