









बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी, जयपुर संघ अध्यक्ष राजाराम व जय किशन द्वारा जयपुर में राजेश कुमार यादव) अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा, शासन सचिवालय को चार ज्ञापन सौंपकर वार्ता की गई।
वार्ता में चार महत्वपूर्ण मांगे इस प्रकार रखी गई- 1. मंत्रालयिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदौन्नति के उपरांत काउंसलिंग से पदस्थापन करने के क्रम में, 2. सत्र 2017 से 2025 तक की संस्थापन, प्रशासनिक व अति. प्रशा. अधिकारी की डीपीसी करने के क्रम में, 3. आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों को वरिष्ठता का लाभ देते हुए पदौन्नति देने एवं सीनियर होते हुए भी जुनियरों को पदौन्नति देने के क्रम में, 4. मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण करने के की पुरजोर मांग करते हुए सकारात्मक वार्ता की गई।
आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा चारों मांग पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ संघ के द्वारा जयपुर में अर्चना सिंह शासन सचिव, कार्मिक, राजेश कुमार यादव अति. मुख्य सचिव, मुकुट बिहारी जांगिड़, महेन्द्र खींची, मनीष गोयल पूर्व संयुक्त शासन सचिव शिक्षा वर्तमान में सचिव गृह विभाग में सहित उच्चाधिकारियों का मंत्रालय कर्मचारियों की पदोन्नति में किए गए प्रयासों के लिए को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया गया।


