Friday, June 5, 2026
Hometrendingविश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधे...

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधे लगाए

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रासेयो की दोनों इकाईयों के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। रासेयो इकाईयों के स्वयंसेवकों ने रासेयो प्रभारी डाॅ. रीतेश व्यास के नेतृत्व में मेरा पेड.-मेरा अभिमान अभियान के तहत अपने घरों के आसपास पेड. लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रासेयो इकाईयों के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को पौधों का वितरण किया गया। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

रासेयो प्रभारी डाॅ. रीतेश व्यास ने बताया कि रासेयो स्वयंसेवकों को वितरित किए पौधों को वे सभी अपने आस पास के क्षेत्र में लगाकर उसका फोटो सोशियल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर अपलोड करेंगे ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण के लिए चेतना जागृत कर सके। इस अवसर पर पेड. लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेने वाले सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की तरफ से ग्रीन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी के द्वारा एनर्जी संकल्प पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा बचाने के लिए संकल्प से सम्बन्धित स्लोगन के माध्यम से जन चेतना का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के अन्त में सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों का मितव्ययता से प्रयोग करने का संकल्प लेते हुए शपथ ली।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!