Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों से ऋण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों से ऋण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, पारसी एवं बौद्ध) के जरूरतमंद व्यक्तियों को वर्ष 2026-27 के लिए कारोबारी ऋण के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि कारोबारी ऋण के तहत जनरल स्टोर टैण्ट हाउस, भोजनालय, टेलरिंग, मोटर बाईडिंग तथा ऋण के तहत एम.बी.बी.एस, बी.एस.सी., नर्सिंग आदि के लिए ऋण देने के लिए ऑन लाईन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 5 जून से 15 जून 2026 तक मिलन सॉफ्टवेयर के लिए “https://milannmdfc.org” द्वारा ऑन लाईन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि ऋण आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेब साईट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in या चौपड़ा कटला रानी बाजार स्थित कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत या दूरभाष नम्बर 0151-2201008 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!