Wednesday, June 3, 2026
Hometrendingराजस्थान में 882 करोड़ से बनेंगी 137 नई सड़कें, सरकार ने जारी...

राजस्थान में 882 करोड़ से बनेंगी 137 नई सड़कें, सरकार ने जारी की वित्तीय सहमति, जानें- कहां-कहां बनेंगी सड़कें…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में बजट घोषणाओं के अनुसार विभिन्न जिलों में 137 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 882.54 करोड़ रुपये की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। इनके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यों को मिली मंजूरी के अनुसार फलौदी, जोधपुर, ब्यावर, अलवर, बाड़मेर, बालोतरा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सलूम्बर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, बारां, श्रीगंगानगर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और धौलपुर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा को नए आयाम मिलेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!