









जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार ने राजसेवकों द्वारा उनके विगत वर्षों के लंबित वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (एसीआर/एपीएआर) भरने के लिए राजकाज एसीआर पोर्टल 1 जून से 30 जून तक की अवधि के लिए खोला है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव के हस्ताक्षर से जारी इस परिपत्र अनुसार जिन राजसेवकों द्वारा विगत वर्षों के कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन अभी तक ऑनलाइन नहीं भरे गए हैं, वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने लंबित प्रतिवेदन राजकाज एसीआर पोर्टल पर भर सकेंगे।
कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक विभागों, विभागाध्यक्षों तथा जिला कलक्टरों से अपने अधीनस्थ राजसेवकों के लंबित कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन निर्धारित अवधि में भरवाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कार्मिक विभाग ने राजसेवकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित एसीआर/एपीएआर निर्धारित अवधि में पूर्ण करें ताकि उनके सेवा अभिलेख अद्यतन रह सकें तथा पदोन्नति एवं अन्य सेवा संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।


