Saturday, May 30, 2026
HometrendingBikaner Crime : पति को सब्‍जी में जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले...

Bikaner Crime : पति को सब्‍जी में जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले पत्‍नी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र में अपने पति को जान से मारने की नीयत से सब्‍जी में जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी भगवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार, प्रार्थी करणाराम ने दिनांक 27 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे बेटे श्याम सुन्दर की शादी दो महीने पहले भगवती के साथ की थी। पुत्रवधु निरन्तर लड़ाई झगड़ा करती थी। इस दौरान 22 मई 2026 को मेरी पुत्रवधू ने आपराधिक षडयंत्र रचते हुए अपने ही साथियों मानक एवं हरी के साथ मिलकर मेरे बेटे को जान से मारने की नीयत से सब्जी में जहरीला पदार्थ खिला दिया। उक्त भोजन करने के पश्चात मेरे पुत्र की अचानक तबीयत खराब हो गई। रिपोर्ट पर प्रकरण हत्या के प्रयास की धाराओं में पंजीबद्ध कर अनुसंधान रतनराम उपनिरीक्षक द्वारा शुरू किया गया।

टीम का कार्य व भूमिका

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड एवं वृत्ताधिकारी अनुज डाल के निकट सुपरविजन में तथा थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में तुरन्त गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपिया भगवती पुत्री हडमान राम निवासी माधोगढ तहसील कोलायत को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

विजेन्द्र सीला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर

रतनाराम उपनिरीक्षक पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर

रवीन्द्र कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर

छगनलाल कानि. पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर (विशेष भूमिका)

सोनू कंवर मकानि 1631 कालिका टीम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!