Friday, May 29, 2026
HometrendingRajasthan Weather : नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों...

Rajasthan Weather : नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों में ऑरेंज व 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में नौतपा की प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अभी-अभी ताजा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली बहरोड़, जयपुर, भरतपुर तथा धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन / गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह अलवर, डीग, खैरथल- तिजारा, दौसा, करौली, डीडवाना कुचामन, नागौर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक तथा हनुमानगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/ गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

संभावित प्रभाव

1. संवेदनशील स्थान जैसे बड़े पेड़, बिजली के खंभे,
कच्चे घरों/ दीवारों, झोपड़ियों और कमजोर
संरचनाओं को मामूली नुकसान होने की संभावना
है।

2. दृश्यता में कमी होने की संभावना है।

3. फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

सुझाव

1. मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के
नीचे शरण न लें सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

2. वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।

1. मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें।
सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

2. वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!