Thursday, June 25, 2026
Hometrendingएमएस कॉलेज में बीए एवं बीएससी (वार्षिक स्कीम) की छात्राओं की प्रायोगिक...

एमएस कॉलेज में बीए एवं बीएससी (वार्षिक स्कीम) की छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 23 को डूंगर कॉलेज में

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के आदेशानुसार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की बीए एवं बीएससी (वार्षिक स्कीम) की समस्त छात्राओं, जिनकी प्रायोगिक परीक्षा 2026 होनी है, को सूचित किया जाता है कि उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं इस महाविद्यालय के स्थान पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित होंगी। इसके लिए छात्राएं राजकीय डूंगर महाविद्यालय में संपर्क करें। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में ये प्रायोगिक परीक्षाएं कल दिनांक 23 मई 2026 से प्रारंभ हो रही हैं।

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह बैंस ने बताया कि गृह विज्ञान एवं संगीत (कंठ एवं वाद्य) की प्रायोगिक परीक्षाएं राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में ही आयोजित की जाएंगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!