






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 1 से 6 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 1 मई से 6 मई तक जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभागों में आंधी व बारिश की संभावना है।
आपको बता दें कि बुधवार और गुरुवार को झालावाड़ सहित कई जिलों में आंधी व बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के कारण दर्जनों पेड़ और उनकी बड़ी टहनियां गिर गईं, जिससे बिजली के तार टूटकर सड़कों पर आ गिरे। कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


