






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में गर्मी के तीखे तेवर सता रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल- तिजारा और दौसा जिले में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने व मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सीकर, करौली, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, प्रदेश में हीटवेव का दौर तीन-चार दिन जारी रहने की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं हीटवेव चलने और कुछ भागों में बारिश और आंधी का दौर भी जारी रहने का पूर्वानुमान है।


