Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2.0 लाने की तैयारी, मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता...

राजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2.0 लाने की तैयारी, मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में हुई अहम बैठक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार की राजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2.0 लाये जाने की बजट घोषणा और भारत सरकार के प्रोयोरिटी एरिया -22 के संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव विधि, राघवेन्द्र काछवाल, समस्त प्रशासनिक विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिवगण उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य सचिव ने बजट घोषणा तथा Priority Area-22 की अनुपालना किये जाने के लिए समस्त प्रशासनिक विभागों को निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने समस्त प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिये कि वे अपने प्रशासनाधीन समस्त अधिनियमों, नियमों, विनियमों, अधिसूचनाओं, परिपत्रों इत्यादि को यथाशीघ्र इंडिया कोड पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, समस्त विभाग अपने अप्रचलित हो चुके कानूनों को निरसित या संशोधित कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर विधि विभाग को भिजवाएं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!