Friday, April 24, 2026
Hometrendingकलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, कबीर वाटिका के काम की...

कलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, कबीर वाटिका के काम की जानी प्रगति

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शनिवार को बीछवाल स्थित जलदाय विभाग के रिजर्वायर का निरीक्षण किया तथा पेयजल वितरण व्यवस्था के बारे में जाना। कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी और गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग अतिरिक्त सतर्कता रखें। शहरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारु हो तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे और कार्मिक संवेदनशीलता से कार्य करें और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग के कंटीजेंसी प्लान के बारे में जाना और इसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी, इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग से समन्वय बनाए रखें तथा पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था से समय-समय पर आमजन को सूचित करें। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान झील पूर्ण क्षमता के साथ भरी हुई थी। जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी से पूर्व तक झील को पूर्ण रूप से भरा रखा जाए, जिससे नहरबंदी के दौरान उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक परिवार तक आवश्यक जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, अधिशासी अभियंता नितेश सागर व सहायक अभियंता चंद्र मोहन इस दौरान मौजूद रहे।

कबीर वाटिका के प्रगतिरत
कार्यों का किया अवलोकन

जिला कलेक्टर तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष निशांत जैन ने शनिवार को कबीर वाटिका में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, मुख्य अभियंता ललित ओझा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि कबीर वाटिका, राज्य सरकार का अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तथा महत्वपूर्ण बजट घोषणा है। इसके समस्त कार्य सुनियोजित तरीके से किए जाएं। कार्यों की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का भी ध्यान रखें।

उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया। जिनमें चारदीवारी और भूमि के समतलीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने ट्यूबवेल और रिचार्ज वेल से संबधित कार्यों को भी देखा। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी घटकों से जुड़े कार्य एक साथ करें तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें।

पलनीचामी ने बताया कि राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा की अनुपालना में बीडीए द्वारा लगभग 34 हेक्टेयर क्षेत्र में 52 करोड रुपए की लागत से इसका निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने अब तक हुए कार्यों के बारे में बताया और भावी योजना की जानकारी दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!