






बीकानेर Abhayindia.com न्यायाधीश वमिता सिंह ने मरुधर नगर स्थित एनएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा कि हमें किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। अनजान मेल, अनजान इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप कॉल आदि पर विश्वास ना करें। किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
उन्होंने कहा कि आज के युवा एवं विद्यार्थी वर्ग कि यह जिम्मेदारी है कि वह साइबर सिक्योरिटी के प्रति सजग रहे तथा अपने परिवार के बुजुर्गों को भी इसकी जानकारी प्रदान करें। मोबाइल तथा लैपटॉप का उपयोग करते समय यह विशेष रूप से ध्यान रखें की डिजिटल प्रिंट स्थाई होते हैं तथा उन्हें आपके खिलाफ भी उपयोग में लिया जा सकता है इसलिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, अपनी व्यावसायिक जानकारी, अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कभी भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न रखें। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने आभार व्यक्त किया एवं अतिथि का स्वागत किया।


