Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर की शिवानी पुरोहित भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट नियुक्‍त

बीकानेर की शिवानी पुरोहित भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट नियुक्‍त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर की होनहार बेटी शिवानी पुरोहित ने भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट बनकर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलधि से पूरे पुष्करणा समाज में और क्षेत्र में खुशी की लहर है। बीकानेर जिले की तीसरी महिला लोको पायलट नियुक्त हुई है। इससे पहले बीकानेर की दो बेटियां लोको पायलट बन चुकी है। रेलवे से जुड़ी है पारिवारिक विरासत शिवानी के पिता योगेन्द्र कुमार पुरोहित पेशे से एडवोकेट हैं। वहीं, माता सपना पुरोहित बी.कॉम शिक्षित हैं।

शिवानी पुरोहित के दादा स्व. बद्री नारायण पुरोहित वर्ष 1992 में लोको पायलट पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। विशेष बात यह है कि उनके दादा बद्री नारायण पुरोहित के नक्‍शे कदम पर चलते हुए शिवानी ने लोको पायलट बनना तय किया। वे पुष्करणा समाज की पहली महिला लोको पायलट के रूप में अब पहचानी जाएगी। शिवानी की नियुक्ति 15 दिसंबर 2025 को हुई। इसके बाद उन्होंने जोधपुर के भगत की कोठी में 15 दिसंबर से 8 फरवरी तक ट्रेनिंग ली, जहां वे बीकानेर और जोधपुर डिवीजन की लास मॉनिटर रहीं। इसके बाद उदयपुर स्थित जेडआरटीसी में 1 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली ट्रेनिंग में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 237 प्रशिक्षुओं में 34वीं रैंक हासिल की। इसके बाद पुन: जोधपुर (भगत की कोठी) में ट्रेनिग ली।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवानी पुरोहित की नियुक्ति बीकानेर डिवीजन में की जाएगी। उनको बीकानेर डिविजन अलॉट हुआ है। युवाओं के लिए बनी प्रेरणा शिवानी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!