Friday, April 24, 2026
Hometrendingनिजी स्‍कूलों पर आर्थिक बोझ डालने के आरोप, ब्‍लॉक स्‍तर पर होगी...

निजी स्‍कूलों पर आर्थिक बोझ डालने के आरोप, ब्‍लॉक स्‍तर पर होगी जांच, 20 तक देनी होगी रिपोर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के निजी स्‍कूलों में बच्‍चों के प्रवेश के साथ ही शिकायतों का दौर भी तेज हो गया है। स्‍कूल संचालकों की ओर से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की शिकायतों के बीच शिक्षा विभाग ने इनकी जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर विभाग ने सभी ब्लॉक स्तर पर निगरानी समितियां गठित कर स्कूलों की जांच कराने का आदेश जारी किए है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय टीमें बनाएं। इन टीमों का काम यह देखना होगा कि कोई स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें, जूते या अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर तो नहीं कर रहा। विभाग ने समयसीमा भी तय की है। 15 अप्रेल तक जांच पूरी होनी चाहिए और 20 अप्रेल तक रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग को जानकारी मिली है कि कई प्राइवेट स्कूल पहले जारी दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीमें हर स्कूल की जांच करेंगी और जहां भी उल्लंघन पाया जाएगा, वहां विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!