Hometrendingअंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार एवं मरम्मत कार्य के कारण 28 दिन बंद...

अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार एवं मरम्मत कार्य के कारण 28 दिन बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com चूरू–रतनगढ़ खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 2 D (किमी. 306/7-8 जान्दवा से रतनसरा मार्ग पर स्थित) वाहनों के आवागमन के लिए आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा। बीकानेर रेल मंडल के चूरू – रतनगढ़ खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 2 D (किमी. 306/7-8 जान्दवा से रतनसरा मार्ग, स्टेट हाइवे नं. 20 पर स्थित) इस अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार कार्य एवं मरम्मत कार्य होने के कारण, यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 06.04.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।

रेलवे ने आमजन से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज संख्या 2C (किमी. 300/9-301/10 शहनाली से बड़ा मोलीसर/ स्टेट हाइवे नं. 20) एवं अंडरब्रिज संख्या 2E (किमी.308/9-308/0 छोटा खुड़ेरा से रतनसरा/ स्टेट हाइवे नं. 20) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular