Friday, April 24, 2026
Hometrendingसहमति के बाद भी मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी में देरी पर कर्मचारियों...

सहमति के बाद भी मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी में देरी पर कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, निदेशक को दिया ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में लिखा गया है जयपुर में दिनांक 30.03.2026 सोमवार को राजेश यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा, महेन्द्र खींची संयुक्त शासन सचिव शिक्षा ग्रुप-2, डाॅ मुकुट बिहारी जांगिड संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग से ज्ञापन सौंपा कर दिनांक 30.03.2026 को ही संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी राज्य सरकार स्तर पर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर निदेशालय स्तर पर तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक पदों की डीपीसी मंडल स्तरों पर करने हेतु वार्ता कर पुरजोर मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि राजेश यादव अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने संध के मांगपत्र एवं अनुरोध को स्वीकार करते हुए दिनांक 30.03.2026 को ही डीपीसी की सहमति दे दी। उनके निर्देशानुसार सभी अधिकारियों से पुनः सम्पर्क किया तद्नुसार शिक्षा निदेशक स्तर से डीपीसी बैठक का नोटिस जारी करने, तथा समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर डीपीसी करने पर सहमति हो गई जिसकी सूचना से शिक्षा निदेशक, अतिरिक्त निदेशक एवं उप निदेशक प्रशासन को अवगत कराया दिया गया था। इसके बावजूद निदेशालय स्तर पर हठधर्मिता अपनाते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लघंन करते हुए अभी तक डीपीसी सम्पन्न नहीं की गई है। कर्मचारियों को वाजिब हक से वंचित कर भारी आर्थिक नुकसान दिया जा रहा है इससे पूरे प्रदेश में अत्यधिक रोष व्याप्त हो गया है।

आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में पुरजोर मांग की गई है कि शासन, निदेशालय, मंडल एवं जिला स्तरों पर डीपीसी का कार्य तत्काल सम्पन्न करते हुए चयन आदेश तथा यथावत कार्यभार ग्रहण करने आदेश जारी कर न्याय प्रदान किया जाए।प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि वार्ता के दौरान शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आश्वस्त किया है कि आज ही शासन के उच्चाधिकारियों से बात कर डीपीसी की तिथि तय करते हुए डीपीसी सम्पन्न कराई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!