Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में डीपीसी को लेकर राजधानी जयपुर पहुंचे कर्मचारी नेता, अधिकारियों...

शिक्षा विभाग में डीपीसी को लेकर राजधानी जयपुर पहुंचे कर्मचारी नेता, अधिकारियों से की वार्ता

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान -बीकानेर के शिष्‍टमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास की अगुवाई में राजधानी जयपुर में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी करने के सम्बन्ध में अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर की वार्ता की।

शिष्‍टमंडल ने वार्ता के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा राजेश यादव, संयुक्त शासन सचिव शिक्षा ग्रुप-2 महेन्द्र खींची, संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग डा मुकुट बिहारी जांगिड़ को ज्ञापन सौंप कर संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी राज्य सरकार स्तर पर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर निदेशालय स्तर पर तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक पदों की डीपीसी मंडल स्तरों पर करने के लिए पुरजोर मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!