Hometrendingडॉ. प्रांचल चौधरी का ‘आईईएलटीएस’ में चयन

डॉ. प्रांचल चौधरी का ‘आईईएलटीएस’ में चयन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की होनहार डॉ प्रांचल चौधरी ने इन्टरनेशनल इंग्लिश लेंग्‍वेज टेस्टिंग ‘आईईएलटीएस’ परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिससे यूके, लंदन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

जानकारी में रहे कि भारतीय छात्र-छात्राओं के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने समेत करीब 12000 संगठनों में काम करने के लिए यूके, लन्दन, कनाडा, आस्ट्रेलिया में जाने के वीजा दिये जाने के लिये इन्टरनेशल इन्गलिस लेगवेज टेस्टिंग ‘आईईएलटीएस’ का विश्वस्तरीय की परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा में आयुर्वेदिक स्नातक डा. प्रांचल चौधरी ने सात बैण्ड अंकों से सफलता हासिल की है। अधिवक्ता हनुमान चौधरी की पुत्री डॉ. प्रांचल फिलहाल में इन्दिरा आईवीएफ सेंटर, बीकानेर में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. प्राचल की इस सफलता पर उनके घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular