Hometrendingबीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई जारी, सिलेंडर व उपकरण किए...

बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई जारी, सिलेंडर व उपकरण किए जब्त

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दल को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। टीम द्वारा डूडी पेट्रोल पम्प के पास स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से रिफिलिंग करते हुए एक सिलेंडर, एक मशीन तथा एक कांटा जब्त किया गया। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग न करें तथा ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular