






बीकानेर Abhayindia.com राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आज “शहीदी दिवस” के अवसर पर वतन के लिए शहीद होने वाले वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने कहा कि भगत सिंह ने ही क्रांतिकारियों के समक्ष “क्रांतिकारी दर्शन” रखा था। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि भगत सिंह के शब्दों “क्रांति की तलवार पर धार वैचारिक पत्थर पर रगड़ने से ही आती है” ने पूरे देश में क्रांति का बिगुल बजा दिया था।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भगत सिंह के बारे में कहा था कि जहां तक याद पड़ता है किसी भी व्यक्ति के जीवन के साथ इतना रोमांच नहीं जुड़ा होगा, जितना भगत सिंह के जीवन के साथ जुड़ा हुआ है। मीडिया प्रभारी प्रो. उज्ज्वल गोस्वामी ने कहा कि भगत सिंह के लिए राष्ट्र प्रथम था और उसकी आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा हर भारतीय को देने का कार्य भगत सिंह ने किया।
शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अच्छन राठौर, प्रो. असित गोस्वामी, प्रो. हेमेंद्र अरोड़ा, प्रो. हनुमान मल देवड़ा, राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारी सुनिता बिश्नोई, अंजू सांगवा, हिमांशु कांडपाल और विनोद कुमारी), रेंजरिग प्रभारी डॉ सुनीता सिहाग, पुस्तकालयाध्यक्ष धर्मवीर कटेवा, स्टोर इंचार्ज श्रवण राईका व अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


