






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं, अब विक्षोभ आंशिक रूप से कमजोर पड़ गया है। इसके बावजूद रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च को विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार है।
विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश मंडावा, झुंझुनू में 18 एमएम दर्ज हुई है। इसी तरह जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश के चलते मौसम में बदलाव नजर आया।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
जयपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 32.2
जैसलमेर में 31.4
जोधपुर में 32.4
बीकानेर में 31.6
चूरू में 31.4
श्रीगंगानगर में 30.4
हनुमानगढ़ में 27.6


